।
UP डेमोक्रेटिक फोरम ने किया नागरिक अभिनंदन, लोगों की मदद बनी मिसाल।
उझानी-बदांयू 14 जुलाई ।
उत्तर प्रदेश डेमोक्रेटिक फोरम की ओर से आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में शहर के सामाजिक कार्यकर्ता अमान अख्तर को SIR प्रक्रिया में आम लोगों की निस्वार्थ मदद के लिए सम्मानित किया गया।
बदांयू में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड जज B.D. नक़वी साहब मौजूद रहे। वहीं विशेष अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. यासीन उस्मानी साहब रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. इत्तेहाद आलम , अल्फारिया हॉस्पिटल ने की।
मोहल्ला नझियाई निवासी अमान अख्तर ने SIR के दौरान बिना किसी स्वार्थ के सैकड़ों लोगों के फार्म भरवाने और उन्हें सरकारी प्रक्रिया समझाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी इस सामाजिक सेवा को देखते हुए मंच से उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मंच से वक्ताओं ने कहा कि “अमान अख्तर जैसे युवा ही समाज की असली पूंजी हैं। कठिन समय में लोगों की मदद कर उन्होंने इंसानियत की मिसाल पेश की है।
समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग मौजूद रहे।
इस सम्मान के लिए अमान अख्तर ने खासतौर पर मुहम्मद शादाब भाई का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया और कहा कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन से ही यह सब संभव हो पाया।
कार्यक्रम का संचालन और आयोजन उत्तर प्रदेश डेमोक्रेटिक फोरम के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

