5:33 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू :स्कूल में घंटी से पहले थाली की जांच – अब मां करेंगी MDM पास

बदांयू 14 जुलाई।

बच्चों के खाने पर अब सीधी नजर माताओं की होगी। बदायूं के बेसिक स्कूलों में मिड-डे मील को लेकर नया फरमान आया है, पहले टेस्ट, फिर दावत।

अब स्कूल में दाल-सब्जी बनते ही उसे बच्चों को नहीं परोसा जाएगा। पहले रोज ड्यूटी पर आने वाली नामित मां उसे चखेंगी। स्वाद, साफ-सफाई और पौष्टिकता तीनों पर ओके मिलने के बाद ही घंटी बजेगी और बच्चों की थाली लगेगी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेज दिए हैं। हर स्कूल में SMC के जरिए 20 अभिभावकों की लिस्ट बनेगी। उसमें से रोज एक मां की ड्यूटी लगेगी।

अनिवार्य की गईं-
टेस्टिंग रजिस्टर मां के साइन और टिप्पणी के बिना खाना नहीं बंटेगा।
रसोई चेक- गैस, बर्तन और पानी की सफाई रोज देखी जाएगी।
शिकायत बॉक्स- अगर खाना खराब लगे तो उसी दिन BRC को सूचना देनी होगी।

शिकायतें रोकने और गुणवत्ता सुधारने के लिए सरकार ने ये कदम उठाया है। अब बदायूं में भी मांओं की भागीदारी से MDM और भरोसेमंद होगा।

स्कूल प्रधानाचार्यों को सख्त हिदायत है – बिना अभिभावक के सर्टिफिकेट के अगर भोजन बंटा तो कार्रवाई होगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस