3:24 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बंगाल की खाड़ी से उठेंगे बादल, बदायूं में जुलाई के आखिरी हफ्ते झमाझम बारिश के आसार

7000 किमी लंबा मौसमी सिस्टम सक्रिय, जलभराव को लेकर प्रशासन अलर्ट।

बदांयू 13 जुलाई।

कई दिनों से कमजोर पड़े मानसून के फिर से रफ्तार पकड़ने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से लेकर मध्य प्रशांत महासागर तक करीब 7000 से 10000 किमी लंबा “इंटरट्रॉपिकल कन्वर्जेंस जोन” बन गया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसी सिस्टम के चलते जुलाई के आखिरी हफ्ते में बदायूं सहित पूरे उत्तर प्रदेश के पूर्वी, मध्य और उत्तरी हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहे बादल अगले 3-4 दिनों में राज्य में प्रवेश करेंगे।

किसानों के लिए यह बारिश धान और गन्ने की फसल के लिए संजीवनी साबित होगी। वहीं लगातार उमस से परेशान शहरवासियों को भी गर्मी से राहत मिलेगी।

हालांकि लगातार बारिश से निचले इलाकों और बाजारों में जलभराव की संभावना भी बढ़ गई है। जिला प्रशासन ने नालों की सफाई और पंपिंग सेट दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। लोगों से अपील की गई है कि बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें और अनावश्यक घर से न निकलें।

विज्ञापन एक्सप्रेस