5:59 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी बितरोई फाटक के पास सड़क हादसा, टेम्पो चालक समेत 3 घायल

उझानी-बदांयू 13 जुलाई।

उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला चौकी अंतर्गत वितरोई रेलवे फाटक के पास दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मक्का लदा ट्रक सड़क किनारे खड़ा था, तभी तेज रफ्तार टेम्पो उसमें जा घुसा। हादसे में टेम्पो चालक समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिल्सी की तरफ से कछला की ओर जा रहा टेम्पो अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में थाना बिल्सी कस्बा निवासी 30 वर्षीय टेम्पो चालक सतेंद्रपाल पुत्र विजेंद्र,कासगंज के थाना सोरों क्षेत्र के सिरावली गांव निवासी 60 वर्षीय कुंवरसेन पुत्र मुन्नाल, और टेम्पो में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही कछला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल कुंवरसेन को एंबुलेंस से उझानी सीएचसी में भर्ती कराया गया।

सीएचसी ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने कुंवरसेन की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अन्य दो घायलों का उझानी सीएचसी में उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार दोनों वाहन चालकों के बीच आपसी समझौता हो गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस