10:16 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं की दो संपर्क मार्गों के लिए 1.47 करोड़ का बजट स्वीकृत।

बदायूं की दो संपर्क मार्गों के लिए 1.47 करोड़ का बजट स्वीकृत।

गड्ढामुक्तीकरण योजना के तहत 2026-27 में होंगी सड़कों की मरम्मत।

बदायूं 13 जुलाई ।

राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद उ०प्र० ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बदायूं जिले की दो संपर्क मार्गों की मरम्मत हेतु 147.39 लाख रुपये का बजट आवंटित किया है। यह धनराशि गड्ढामुक्तीकरण योजना के अंतर्गत स्वीकृत की गई है।

मण्डी परिषद के आयुक्त एवं निदेशक इंद्र विक्रम सिंह द्वारा 26 जून को जारी पत्र के अनुसार, बदायूं जनपद में कुल 4.44 किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत की जाएगी।

बिल्सी सिरासौल मार्ग से बागरपुर सागरपुर तक- 2.14 किमी
लागत: 78.98 लाख रुपये
यह कार्य बिल्सी मण्डी समिति क्षेत्र में होगा।

अलापुर-रूपामई-ज्योति-धरमपुर मार्ग से नगरिया-हरदासपुर होते ज्योति-धरमपुर तक- 2.30 किमी
लागत: 68.41 लाख रुपये
यह कार्य बदायूं मण्डी समिति क्षेत्र में होगा।

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि आवंटित बजट में लोक निर्माण विभाग के शासनादेश के अनुसार 5 वर्षीय अनुरक्षण की लागत भी शामिल है।

आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रशासनिक/वित्तीय स्वीकृति के बाद अविलंब कार्यवाही शुरू की जाए, ताकि किसानों और ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस