4:16 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी: कुएं के पास जुआ खेलते 4 जुआरी गिरफ्तार, 950 रुपये और ताश की गड्डी बरामद

उझानी, बदायूँ 12 जुलाई ।

कोतवाली उझानी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मानकपुर गांव में कुएं के पास पेड़ के नीचे ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 510 रुपये नकद, 950 रुपये माल फड़ और ताश की 52 पत्तों की गड्डी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ G Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

शुक्रवार रात 2, बजे हेड कांस्टेबल नगेन्द्र सिंह, कांस्टेबल हिमांशु सिरोही, अंकुश कसाना, प्रवीन कुमार और रोहित कसाना क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मानकपुर गांव में कुछ लोग कुएं के पास पेड़ के नीचे ताश से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

पुलिस टीम ने दबिश देकर मौके से 4 लोगों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनिल कुमार पुत्र वीरेन्द्र पाल सिंह निवासी रोली, ताज मोहम्मद पुत्र नबीसर निवासी मानकपुर, मेहरवान पुत्र फरमान निवासी मानकपुर और छोटे पुत्र फरमान निवासी मानकपुर के रूप में हुई। मौके से 950 रुपये और ताश के पत्ते भी बरामद किए गए।

पुलिस ने सभी को धारा 13 G Act के तहत हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।एसएचओ प्रवीण कुमार ने बताया कि क्षेत्र में जुआ-सट्टे पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस