रात 10 बजे घर के बाहर हमला, गले से बहा खून – उझानी में 4 लोगों पर FIR।
उझानी-बदांयू 11 जुलाई।
कोतवाली उझानी क्षेत्र के श्री नारायण गंज मोहल्ले में बीती रात मारपीट की सनसनीखेज वारदात सामने आई। हमले में एक युवक के गले पर गहरी चोट आई और खून बहने लगा।
पीड़ित संदीप सक्सेना पुत्र स्व विजय बहादुर सक्सेना निवासी प्रेम मिल कम्पाउण्ड, मोहल्ला श्री नारायण गंज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 जुलाई की रात करीब 10 बजे वह घर पर थे। तभी बाहर शोर सुनकर बाहर गए तो देखा कि उनके पुत्र रक्षित सक्सेना के साथ युग चौधरी पुत्र गुड्डू चौधरी, गुड्डू चौधरी, अभिराज और हिमांशु यादव पुत्रगण वीरपाल मारपीट कर रहे थे।
आरोप है कि हमलावर पहले से योजनाबद्ध तरीके से कार में आए थे। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलते ही पीड़ित ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच उपनिरीक्षक सुरेश पाल सिंह को सौंपी गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

