उझानी -तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत में ट्रैक्टर चालक पर रिपोर्ट दर्ज।
उझानी-बदांयू 11 जुलाई।
थाना उझानी क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, श्रीपाल पुत्र खेमपाल निवासी ग्राम मिर्जापुर वसन्त, थाना उसहैत, तहसील दातागंज, जिला बदायूं ने बताया कि उनका पुत्र मुकेश पाल 5 जुलाई को घर से अपनी बुआ के घर ग्राम दीननगर शेखपुर जा रहा था।
शिकायत में कहा गया है कि जैसे ही मुकेश कादरचौक-उझानी रोड पर ग्राम फतेहपुर के पास पहुंचा, तभी स्वराज ट्रैक्टर के चालक राजपाल पुत्र सिप्टर, निवासी ग्राम फतेहपुर, थाना उझानी, ट्रैक्टर को तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए लाया और मुकेश की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे CHC उझानी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
श्रीपाल की शिकायत पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवेचना उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र को सोंपी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

