3:23 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी: घर में घुसकर बुजुर्ग मां और भाई पर हमला, 3 लोग नामजद

बिल्सी: घर में घुसकर बुजुर्ग मां और भाई पर हमला, 3 लोग नामजद।

बिल्सी बदांयू 11 जुलाई।

थाना बिल्सी क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर में 5 जुलाई की रात 9 बजे घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। हमले में 65 वर्षीय महिला और उसके 30 वर्षीय बेटे को गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़ित रक्षपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर पर मां विद्यारानी, भाई धर्मवीर और अन्य परिजनों के साथ सो रहे थे। इसी दौरान गांव के ही तालेश्वर पुत्र रोशनलाल, हरिओम पुत्र तालेश्वर और रामकिशोर पुत्र किशनलाल हाथों में डंडा और लोहे की रोड लेकर घर में घुस आए।

आरोप है कि तालेश्वर ने लोहे की रोड से विद्यारानी के सिर पर वार किया। इसके बाद तीनों ने मां-बेटे को जमीन पर गिराकर जमकर मारा-पीटा। हमले में महिला के सिर का ऑपरेशन हुआ है और दोनों पैरों में चोटें आई हैं। वहीं भाई धर्मवीर को भी गंभीर चोटें आई हैं। दोनों का इलाज बदायूं अस्पताल में चल रहा है।

शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। जांच उपनिरीक्षक संजीव कुमार को सौंपी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस