बिल्सी: फोन पर दोस्ती के बाद 20 वर्षीय युवती घर से लापता, युवक पर बहला-फुसलाने का आरोप।
बिल्सी बदांयू 11 जुलाई।
थाना बिल्सी क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि फोन पर दोस्ती के बाद एक युवक युवती को बहला-फुसलाकर ले गया।
परिजनों के अनुसार युवती एक सरकारी विभाग में संविदा पर काम करती है। कुछ समय से उसकी एक युवक से फोन पर बातचीत हो रही थी। 9 जुलाई की सुबह परिजनों ने देखा कि युवती घर पर नहीं है।
तलाश करने पर जानकारी हुई कि युवक युवती को अपने साथ ले गया है। परिजनों ने संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और युवती की तलाश शुरू कर दी गई है। जांच उपनिरीक्षक पुष्प राज सिंह को सौंपी गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

