बदायूं: शादी के लिए बाहर गई थी मां, लौटने पर नाबालिग बेटी घर से लापता।
बदांयू 11 जुलाई।
कोतवाली क्षेत्र से एक युवती के बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला अपने परिजन की शादी के सिलसिले में फर्रुखाबाद गई थीं। घर लौटने पर उनकी लगभग 18 वर्षीय बेटी घर पर नहीं मिली।
परिजनों को पता चला कि युवती को जिला संभल के एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया है।
इस संबंध में महिला ने कोतवाली बदायूं में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच उपनिरीक्षक को सौंपी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती की तलाश की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

