5:59 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

रामपुर आकाशवाणी से आज शाम 7 बजे होगा वरिष्ठ कवि शमशेर बहादुर आंचल की कविताओं का प्रसारण

आज शाम 7 बजे रामपुर आकाशवाणी से होगा वरिष्ठ कवि शमशेर बहादुर आंचल की कविताओं का प्रसारण

बदायूं, 11 जुलाई 2026।
जनपद के साहित्य प्रेमियों के लिए आज का दिन विशेष है। आज शनिवार, 11 जुलाई 2026 को शाम 7:00 बजे आकाशवाणी रामपुर से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम “पीपल की छांव” के अंतर्गत जनपद के वरिष्ठ कवि शमशेर बहादुर आंचल की चयनित कविताओं का प्रसारण किया जाएगा।

कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग पूर्व में आकाशवाणी रामपुर में संपन्न हो चुकी है। वरिष्ठ कवि शमशेर बहादुर आंचल पिछले लगभग 47 वर्षों से आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के विभिन्न केंद्रों—गोरखपुर, मथुरा, रामपुर, जालंधर, बरेली, लखनऊ और दिल्ली—से अपने काव्य पाठ की प्रस्तुतियां देते रहे हैं।

कवि आंचल ने बताया कि उनका आकाशवाणी से जुड़ाव वर्ष 1958 से है, जब उन्होंने लखनऊ आकाशवाणी के लोकप्रिय “बालशखा” कार्यक्रम में अपनी पहली प्रस्तुति दी थी। तब से लेकर आज तक वे साहित्य और कविता के माध्यम से श्रोताओं को अपनी रचनाओं से निरंतर जोड़ते आ रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस