1:37 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी: आषाढ़ में ही सावन जैसी बारिश, 48 घंटे में 166 मिमी पानी बरसा

उझानी-बदांयू 10 जुलाई।

आषाढ़ माह अभी चल ही रहा है, लेकिन बादल सावन की तरह बरस रहे हैं। जिले में पिछले 48 घंटे में 166 मिमी बारिश दर्ज की गई है। गुरुवार को अकेले 75.6 मिमी पानी गिरा।

लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई संपर्क मार्ग कट गए हैं। गांवों में तालाब उफन गए और शहरों के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। नई बस्ती समेत कई मोहल्लों में पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। सड़कों पर पानी भरने से यातायात भी प्रभावित रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश गुरुवार को भी जारी रही। बारिश के कारण अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 21.9°C दर्ज किया गया। गिरते तापमान से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

कछला गंगा में समय से पहले जलस्तर बढ गया है बिजनौर व नरौरा डैम से लगातार पानी को डिस्चार्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन भारी बारिश का अनुमान जताया है, जिससे जलस्तर और बढ़ सकता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस