।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच जारी।
उझानी-बदांयू 9 जुलाई।
कोतवाली उझानी क्षेत्र से 20 वर्षीय युवती के लापता होने के मामले में परिजनों ने कोचिंग के साथी पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
अलापुर थाने के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बेटी जो नगर में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करती थी, 7 जुलाई को सुबह करीब 9:45 बजे पढ़ाई के लिए उझानी के एक पीजी कॉलेज को घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि पूछताछ में पता चला कि युवती के साथ कोचिंग पढ़ने वाले ग्राम इकरी बसियानी थाना अलापुर निवासी राहुल यादव पुत्र रामसरन उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह को सौंपी है। पुलिस युवती की बरामदगी के लिए दबिश दे रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

