10 जुलाई तक करें पौधा उठान
आज दिनांक 08.07.2026 को प्रदेश में 12 जुलाई 2026 को होने वाले वृक्षारोपण महायक्ष-2026 के अन्तर्गत जिलाधिकारी, महोदय बदायूँ के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी महोदया, बदायूँ की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार, बदायूँ में अपरांहन 1:30 बजे जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महोदया, बदायूँ द्वारा दिनांक 12 जुलाई 2026 को होने वाले वृहद वृक्षरोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत समस्त अन्य कार्यदायी विभागों को वन विभाग से इन्डेंट प्राप्त कर दिनांक 10 जुलाई 2026 तक लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पौध उठान कराने के कड़े निर्देश दिये गये। समस्त कार्यदायी विभागों को अवगत कराया गया कि मा० मुख्यमंत्री जी, उ० प्र० सरकार द्वारा घोषित तिथि 12 जुलाई 2026 को प्रातः 6:00 बजे से सांय 6:00 बजे तक किया जायेगा। सभी विभाग समयानुसार पौधारोपण पूर्ण कर लें। समस्त विभाग को यह भी निर्देश दिये गये कि वृक्षारोपण जन अभियान का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार प्रिंट मीडिया, इलैक्ट्रोनिक मीडिया, फैसबुक, टिव्वटर आदि पर भी किया जाये। समस्त वृक्षारोपण कार्यक्रम “एक पेड़, मॉ के नाम” थीम पर आयोजित किये जायेगें।
मुख्य विकास अधिकारी महोदया, बदायूँ द्वारा निर्देश दिये गये कि पौधारोपण के साथ-साथ हरीतिमा ऐप पर जियो टैगिंग करते हुए मैरी लाइफ (Meri Life) पोर्टल पर अपलोड अवश्य किये जाये, ताकि आपके द्वारा किया गया पौधारोपण ऑनलाइन पोर्टल प्रदर्शित होगा। मुख्य विकास अधिकारी महोदया, बदायूँ द्वारा आवाहन किया गया कि वृहद वृक्षारोपण अभियान 2026 को जन सहभागिता के साथ उत्सव के रूप में मनाया जाये।
इसके अतिरिक्त जिला पर्यावरण समिति की बैठक की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, बदायूँ द्वारा निर्देश दिये गये कि जनपद में गठित बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण हेतु उचित कार्यवाही अमल में लायी जाये।
इसके बाद जिला गंगा समिति की बैठक की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, बदायूँ द्वारा निर्देश दिये गये कि जनपद से छोटी नदी पुनर्रोद्वार हेतु सोत नदी को चयनित किया गया, जिसकी कार्ययोजना तैयार करने हेतु अधिशासी अभियन्ता / नोडल अधिकारी, जल निगम ग्रामीण बदायूँ को मुख्य विकास अधिकारी, बदायूँ द्वारा गठित उप समिति/कार्यदायी विभागों से सम्पर्क कर कार्ययोजना तैयार आवश्यक निर्देश दिये गये।
बैठक में प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, बदायूँ, मुख्य चिकित्साधिकारी बदायूँ, उप प्रभागीय वनाधिकारी सहसवान, उप प्रभागीय वनाधिकारी बदायूँ एवं अन्य समस्त कार्यदायी विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

