9:51 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी -जेठ और देवर ने मिलकर महिला और उसके पति को लाठी-घूसों से पीटा, रिपोर्ट दर्ज ।

उझानी -जेठ और देवर ने मिलकर महिला और उसके पति को लाठी-घूसों से पीटा, रिपोर्ट दर्ज ।

कोतवाली उझानी में रिपोर्ट दर्ज, जांच उपनिरीक्षक दिनेश सिंह को सौंपी।

उझानी-बदांयू 7 जुलाई।

कोतवाली उझानी क्षेत्र के ग्राम सावन्तीनगला में घरेलू कहासुनी के बाद जेठ और देवर द्वारा एक महिला और उसके पति के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार ग्राम सावन्तीनगला निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी श्याम सिंह ने बताया कि 3 जुलाई को सुबह उनके जेठ सत्यपाल और देवर सत्यवीर पुत्रगण महेन्द्र पाल घरेलू बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने मिलकर प्रार्थिनी और उनके पति श्याम सिंह को लात-घूसों और लाठी-डण्डों से बुरी तरह मारा-पीटा।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इस मारपीट में दोनों को काफी चोटें आई हैं। पीड़िता ने बताया कि वे अब तक अपना इलाज कराते रहे, जिसके बाद आज कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच का जिम्मा उपनिरीक्षक दिनेश सिंह को सौंपा गया है। पुलिस मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की बात कह रही है।

फिलहाल पुलिस ने पीड़ित पक्ष का मेडिकल परीक्षण कराकर बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस