समाधान दिवस में 42 में से चार शिकायतों का हुआ निस्तारण
बिल्सी। संयुक्त विकास आयुक्त देवेंद्र प्रताप सिंह ने तहसील में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान यहां 42 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। समाधान दिवस में चकरोड से अवैध कब्जा हटाने, भूमि की पैमाइश कराने, बंद पड़ी वृद्धावस्था पेंशन चालू कराने सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें आईं। इस मौके पर एसडीएम राजेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर सिंह, बदन सिंह, एई रोहन सिंह, बीईओ गौतम प्रकाश, देवकीनन्दन, पूर्ति अधिकारी धीरज कुमार सिंह, विनोद कुमार साहू, हरपाल सिंह, सूरज कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com