10:21 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

गुरुओं के नाम लगेंगे पौधे, रक्तदान से मनाया जाएगा आचार्य राजन का जन्मदिन।

उझानी में कल 6 जुलाई को धार्मिक आयोजन, रक्तदान शिविर और पर्यावरण अभियान

उझानी, बदायूँ 5 जुलाई ।

आचार्य राजन मेंदीरत्ता के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार 6 जुलाई 2026 को उझानी में धार्मिक आस्था और सामाजिक सरोकार का संगम देखने को मिलेगा। दिनभर विभिन्न मंदिरों, गुरुद्वारे और संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 8:00 बजे आसाराम बापू आश्रम, मिल कंपाउंड से “गुरुओं के नाम पौधारोपण” अभियान के साथ होगी। इस दौरान पहला पौधा गुरु नानक देव जी, दूसरा पौधा ओशो, तीसरा पौधा भगवान महावीर जैन और चौथा पौधा समर्थ गुरु सिद्धार्थ औलिया जी के नाम समर्पित किया जाएगा।

इसके बाद प्रातः 8:30 बजे लक्ष्मी नारायण मंदिर, पंजाबी कॉलोनी में गुरु आरती और प्रातः 9:00 बजे गुरुद्वारा, पंजाबी कॉलोनी में गुरु कीर्तन का आयोजन होगा। प्रातः 9:30 बजे गुरुद्वारा परिसर से “एक ओंकार अवतरित रथ” शिखर इंस्टीट्यूट के लिए रवाना किया जाएगा।

सामाजिक कार्यक्रमों के तहत प्रातः 11:00 बजे शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एवं नर्सिंग, शेखूपुर में विशाल रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे लक्ष्मी नारायण मंदिर, पंजाबी कॉलोनी में HONRABLE DR. URMILESH G की स्मृति में दूसरा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इन कार्यक्रमों में भाग लें और रक्तदान व पर्यावरण संरक्षण जैसे जनहित कार्यों में अपना योगदान दें।

विज्ञापन एक्सप्रेस