7:20 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू -कानून व्यवस्था मजबूत करने को एसएसपी ने डायल 112 और वज्र वाहन को दिखाई हरी झंडी।


बदांयू 2 जुलाई।

कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बृहस्पतिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने डायल 112 की एक गाड़ी और एक वज्र वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में एसएसपी ने कहा कि नई गाड़ियां मिलने से रिस्पांस टाइम बेहतर होगा और आपात स्थिति में पुलिस जल्दी मौके पर पहुंच सकेगी। वज्र वाहन दंगा नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मददगार साबित होगा।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

एसएसपी ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण और आम जनता की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। नए वाहन इसी दिशा में एक और कदम हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस