8:03 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं के तीन सीओ के तबादले, अशेष नाथ सिंह को मिली नई तैनाती।


बदांयू 2 जुलाई।

शासन स्तर से जारी तबादला सूची में बदायूं के तीन पुलिस उपाधीक्षकों के नाम शामिल हैं। गाजीपुर से अशेष नाथ सिंह को बदायूं भेजा गया है।

शासन से तबादला आदेश के अनुसार, बदायूं में तैनात सीओ संजीव कुमार को पीएसी की 28वीं वाहिनी इटावा में सहायक सेनानायक बनाया गया है। सीओ महिला अपराध सुरेंद्र सिंह यादव का तबादला पीलीभीत और सीओ ट्रैफिक सुनील अहलावत को एटा भेजा गया है।

दरअसल, सीओ संजीव कुमार का बदायूं में करीब ढाई साल का कार्यकाल विवादों में घिरा रहा। सीओ सिटी रहते हुए उनके कार्यकाल में एक ई-रिक्शा चालक ने एसएसपी कार्यालय में आत्मदाह कर लिया था। चालक ने संजीव कुमार पर धमकाने का आरोप लगाया था।

गाजीपुर में तैनात अशेष नाथ सिंह को बदायूं में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस