7:20 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी -ट्रैक्टर ने छोटा हाथी में मारी टक्कर, बुजुर्ग की आगरा जाते वक्त मौत,केस दर्ज ।


उझानी, बदायूं 2 जुलाई ।

बरेली-कासगंज रोड पर छतुईया रेलवे क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छोटा हाथी को टक्कर मार दी। हादसे में छोटा हाथी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

कोटरा, ढोलना, कासगंज निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 जून की सुबह करीब 4:30 बजे उसके पिता तालेवर सिंह गांव के मदनलाल, धर्मेंद्र और ताराचंद के साथ अरबी बेचकर छोटा हाथी से गांव लौट रहे थे। छतुइया रेलवे क्रॉसिंग के पास सामने से आए ट्रैक्टर ने छोटा हाथी में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में तालेवर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाकी तीनों को भी चोटें आईं। सभी को जिला अस्पताल बदायूं ले जाया गया, जहां से तालेवर को आगरा रेफर किया गया। आगरा ले जाते समय रास्ते में हजारा नहर पुल के पास उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर नंबर यूपी-87 जे.4352 बताया गया है

विज्ञापन एक्सप्रेस