7:20 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

पत्नी से अभद्रता का विरोध करने पर दंपती को पीटा, केस दर्ज।

पत्नी से अभद्रता का विरोध करने पर दंपती को पीटा, केस दर्ज।

उझानी, बदायूं 2 जुलाई ।

पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोप है कि मोहल्ले के दो भाइयों ने पिता के साथ मिलकर दंपती को बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 जून की शाम करीब वह पत्नी के साथ बच्चे की दवा लेने जा रहा था। आरोप है कि तभी मोहल्ले के शिवान्शु पुत्र शिवराम और उसका भाई सवन पत्नी के साथ अश्लील इशारे कर अभद्रता करने लगे।

विरोध करने पर दोनों भाइयों ने अपने पिता शिवराम पुत्र लल्लूराम के साथ मिलकर दंपती को रास्ता घेरकर पीटा। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। मारपीट में दंपती को चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस