बदायूं
डॉक्टर्स डे पर इनर व्हील क्लब बरेली जुपिटर ने चिकित्सकों का किया सम्मान, नए सत्र की हुई प्रेरणादायक शुरुआत
केशव गुप्ता
बरेली। डॉक्टर्स डे के अवसर पर इनर व्हील क्लब बरेली जुपिटर द्वारा चिकित्सकों के सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डेंटिस्ट डॉ. आलोक, स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. सौंदर्य सक्सेना तथा डेंटिस्ट डॉ. रवि सक्सेना को उनके उत्कृष्ट चिकित्सा योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट रचना सक्सेना ने चिकित्सकों को सम्मान-पत्र प्रदान किए, जबकि मोनिका शर्मा ने स्मृति चिन्ह के रूप में भगवान श्रीरामलला की प्रतिमा भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर अंजलि, किरण और झरना ने सभी चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान आँचल अग्रवाल ने कहा कि “डॉक्टर हमारे जीवन में आशा, विश्वास और सेवा का प्रतीक हैं। उनका समर्पण समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाए रखने में अमूल्य योगदान देता है।”
क्लब का नया सत्र भी डॉक्टर्स डे के पावन अवसर से प्रारंभ हुआ, जिसे सभी सदस्यों ने उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में रचना सक्सेना, मोनिका शर्मा, झरना, डॉ. सौंदर्य सक्सेना, अर्चना, अंजलि, आँचल, किरण सहित क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

