10:15 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं एक्सप्रेस की ओर से रविन्द्र मोहन सक्सेना को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

बदायूं एक्सप्रेस की ओर से रविन्द्र मोहन सक्सेना को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

बदायूं। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के प्रांतीय सह संरक्षक, बदायूं क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिले के सक्रिय समाजसेवी, खेल प्रेमी एवं कुशल मंच संचालक रविन्द्र मोहन सक्सेना को उनके जन्मदिवस के अवसर पर बदायूं एक्सप्रेस परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

रविन्द्र मोहन सक्सेना वर्षों से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। अपने सरल व्यक्तित्व, मिलनसार व्यवहार और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण के कारण वे जिले में एक सम्मानित पहचान रखते हैं। विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक आयोजनों में उनका कुशल मंच संचालन लोगों को सदैव प्रभावित करता रहा है।

बदायूं एक्सप्रेस परिवार ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है तथा उनके सामाजिक योगदान के निरंतर बढ़ते रहने की मंगलकामना करता है।

🎉 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🎉

विज्ञापन एक्सप्रेस