4:10 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

जखेली के आंगनबाड़ी केंद्रों का सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

जखेली के आंगनबाड़ी केंद्रों का सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बदायूं ने सोमवार को विकास खंड जगत की ग्राम पंचायत जखेली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र-1 एवं केंद्र-2 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों केंद्रों पर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित मिलीं तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पंजीकृत लाभार्थियों के अनुसार नियमानुसार राशन वितरण किया जाता पाया गया।

निरीक्षण में दोनों केंद्रों पर पेयजल एवं विद्युत जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव पाया गया, जिस पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

सीडीओ के प्रमुख निर्देश
ग्राम पंचायत सचिवालय में दोनों आंगनबाड़ी केंद्र संचालित कराने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी से समन्वय स्थापित किया जाए।
पुराने आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत का प्राक्कलन 7 दिनों के भीतर तैयार कराया जाए।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के सभी पात्र लाभार्थियों के आवेदन पूर्ण कराकर लाभ दिलाया जाए।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी वंचित न रहे।
योजनाओं की प्रगति

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती कमला देवी द्वारा 7 तथा श्रीमती रीना देवी द्वारा 6 पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाया जा चुका है।

सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए।

विज्ञापन एक्सप्रेस