12:27 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

दानवीर भामाशाह जयंती पर वजीरगंज में निकली भव्य शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

दानवीर भामाशाह जयंती पर वजीरगंज में निकली भव्य शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

वजीरगंज (बदायूं)। दानवीर शिरोमणि भामाशाह की जयंती के अवसर पर रविवार को नगर वजीरगंज में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के माहौल के बीच निकली शोभायात्रा का नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा शीतल पेय और शरबत वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया।

शोभायात्रा का शुभारंभ रामलीला मैदान से क्षेत्रीय विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन कर तथा हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद शोभायात्रा एम.एफ. हाईवे, मुख्य बाजार, छोटा बाजार, धन्नी चौक, खिन्नी मोहल्ला और होली चौक सहित विभिन्न मार्गों से होकर पुनः रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई।

शोभायात्रा में दानवीर भामाशाह, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप तथा राधा-कृष्ण की आकर्षक एवं सुसज्जित झांकियां श्रद्धालुओं और नगरवासियों के आकर्षण का केंद्र रहीं। डीजे पर बज रहे देशभक्ति और धार्मिक गीतों के बीच युवा, महिलाएं और बच्चे पूरे उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए।

नगर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। साथ ही श्रद्धालुओं को ठंडा पानी, शरबत और अन्य पेय पदार्थ वितरित कर सेवा कार्य भी किए गए।

इस अवसर पर संजू महाजन गुप्ता, दीपमाला गोयल, राजू टाइगर, राहुल वार्ष्णेय, मनोज कुंदन, अर्जुन सिंह, रामपाल गुप्ता, जयपाल दिवाकर (सदस्य जिला पंचायत), राघव चौहान (मंडल अध्यक्ष) सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

— अनुराग मिश्रा, वजीरगंज

विज्ञापन एक्सप्रेस