नेपाल में कांस्य पदक जीतने वाले अजय पाल सिंह सम्मानित
बदायूं के ताइक्वांडो खिलाड़ी अजय पाल सिंह को नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाने पर ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रभात कुमार शर्मा ने आगरा में आयोजित राष्ट्रीय निर्णायक परीक्षा के दौरान सम्मानित किया।
काठमांडू में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 28 देशों के 2000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था। अजय पाल सिंह ने सीनियर पूमसे टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर तिरंगा लहराया। इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में भी देश, उत्तर प्रदेश और आगरा का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
