बदायूं
गंगा दशहरा पर्व पर प्रशासन अलर्ट: डीएम व एसएसपी ने कछला गंगा घाट की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा
केशव गुप्ता
बदायूँ। गंगा दशहरा/ज्येष्ठ दशमी गंगा स्नान पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को जिलाधिकारी बदायूँ अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने थाना उझानी क्षेत्र के कछला बॉर्डर एवं कछला गंगा घाट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग हेतु चिन्हित स्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा स्नान के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके लिए घाट क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन एवं पार्किंग व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने कहा कि गंगा दशहरा/ज्येष्ठ दशमी गंगा स्नान पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम सदर मोहित कुमार, क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात सुनील अहलावत सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।











badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com