बदायूं
एसएसपी अंकिता शर्मा ने किया थाना सिविल लाइन के जनसुनवाई कक्ष का उद्घाटन, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
केशव गुप्ता
बदायूं, 22 जून 2026। जनसामान्य को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं अंकिता शर्मा ने सोमवार को थाना सिविल लाइन में नव स्थापित जनसुनवाई कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया।
उद्घाटन के उपरांत एसएसपी ने जनसुनवाई कक्ष का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करना और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान करना है।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन हरेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।







badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
