6:17 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

NEET-UG री-एग्जाम से पहले NTA का ‘मेगा मॉक ड्रिल’: 25 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात, थ्री-लेयर सिक्योरिटी

NEET-UG री-एग्जाम से पहले NTA का ‘मेगा मॉक ड्रिल’: 25 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात, थ्री-लेयर सिक्योरिटी।

21 जून को परीक्षा, आज सुबह 9 बजे से शाम तक देशभर के सेंटर पर तैयारियों का लाइव टेस्ट।

नई दिल्ली 20 जून 2026।

पेपर लीक विवाद के बाद हो रहे NEET-UG री-एग्जाम से पहले NTA ने आज देशभर में अब तक का सबसे बड़ा मॉक ड्रिल शुरू किया। सुबह 9 बजे से शाम तक चलने वाली इस कवायद में 25 लाख सुरक्षाकर्मी परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, बायोमेट्रिक सिस्टम और जैमर से लेकर प्रश्नपत्र की सील तक हर व्यवस्था को परख रहे हैं।

तीन स्तर की अभेद्य सुरक्षा

किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए NTA ने थ्री-लेयर सिक्योरिटी प्लान लागू किया है। सभी परीक्षा केंद्र पहले ही NTA के सीधे नियंत्रण में ले लिए गए हैं। केंद्र के अंदर जैमर, CCTV और फ्रिस्किंग के साथ लोकल पुलिस, पैरामिलिट्री और NTA की स्पेशल टीम तैनात रहेगी।

21 जून रविवार को है री-एग्जाम

NEET-UG री-एग्जाम 21 जून रविवार को आयोजित किया जाएगा। मॉक ड्रिल का मकसद आखिरी समय पर तकनीकी खामियों, भीड़ प्रबंधन और पेपर की गोपनीयता से जुड़ी हर तैयारी को फुलप्रूफ बनाना है।

NTA ने साफ किया है कि इस बार जीरो-टॉलरेंस नीति रहेगी। किसी भी सेंटर पर लापरवाही मिली तो तत्काल कार्रवाई होगी। छात्रों को भी एडवाइजरी जारी कर समय से पहुंचने और फर्जी खबरों से बचने को कहा गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस