6:17 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी -बाजार से नाबालिग लापता, पुलिस ने दर्ज किया केस

उझानी -बाजार से नाबालिग लापता, पुलिस ने दर्ज किया केस।

उझानी-बदांयू 19 जून।

उझानी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक गांव निवासिनी ने दर्ज कलाई रिपोर्ट में लिखा है कि,लड़की अपनी मां के साथ उझानी बाजार आई थी। भदवारगंज पुरानी अनाज मंडी में चाट खाते समय वह अचानक लापता हो गई। परिजनों ने बताया कि लड़की का मोबाइल एक अज्ञात नंबर पर अक्सर बात करता था। आशंका है कि कोई व्यक्ति बहला-फुसलाकर उसे साथ ले गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक भारती सिंह को सौंप दी है। एसएचओ के मुताबिक मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द लड़की को बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस