6:17 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

NEET परीक्षा 21 जून को: NTA ने जारी की नई एडवाइजरी, ड्रेस कोड सख्त

NEET परीक्षा 21 जून को: NTA ने जारी की नई एडवाइजरी, ड्रेस कोड सख्त।

बदायूं, 19 जून।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 21 जून को दोबारा होने वाली NEET-UG परीक्षा के लिए नई एडवाइजरी जारी कर दी है। इस बार परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए ड्रेस कोड को सख्ती से लागू किया जाएगा।

NTA के निर्देशानुसार, सभी अभ्यर्थियों को आधी बाजू के हल्के कपड़े पहनकर आना होगा। बड़े बटन, ब्रोच, फूल या किसी भी तरह की धातु लगी ड्रेस पहनने पर रोक रहेगी। अभ्यर्थी अपने साथ सिर्फ पारदर्शी पानी की बोतल ले जा सकेंगे।

परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर, पेन, पेंसिल बॉक्स, पर्स, हैंडबैग, बेल्ट के बड़े बक्कल और किसी भी तरह के धातु के सामान पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा भारी गहने, अंगूठी, कंगन, चेन आदि पहनकर आने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

NTA ने स्पष्ट किया है कि हिजाब, पगड़ी या अन्य धार्मिक प्रतीकों को पहनने की छूट रहेगी। हालांकि ऐसे अभ्यर्थियों को गहन जांच के लिए परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।

बदायूं के जिला प्रशासन ने भी सभी परीक्षा केंद्रों को एडवाइजरी का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने छात्रों से अपील की है कि वे समय से पहले केंद्र पहुंचे और नियमों का पालन करें ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।

विज्ञापन एक्सप्रेस