3:53 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

परिजनों के विरोध से परेशान प्रेमी युगल ने नहर में लगाई छलांग

परिजनों के विरोध से परेशान प्रेमी युगल ने नहर में लगाई छलांग, युवती बची, युवक लापता

बिजनौर में प्रेम संबंध का दुखद मामला सामने आया है। परिजनों द्वारा शादी से इंकार किए जाने के बाद एक प्रेमी युगल ने कथित तौर पर हाथ पकड़कर नहर में छलांग लगा दी।

जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय शादमा और 24 वर्षीय बिलाल नहर में कूद गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, जिससे युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि युवक तेज बहाव में बह गया और उसका अब तक पता नहीं चल सका है।

बताया जा रहा है कि मुरादाबाद निवासी बिलाल का अपनी रिश्तेदारी में रहने वाली युवती से प्रेम संबंध था, लेकिन परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था। पुलिस और स्थानीय प्रशासन युवक की तलाश में जुटे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस