3:08 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं जिला अस्पताल में इंसानियत शर्मसार

बदायूं

बदायूं जिला अस्पताल में इंसानियत शर्मसार: महिला के शव से कुंडल चोरी का आरोप, CCTV फुटेज से मचा हड़कंप

केशव गुप्ता

बदायूं। जिला अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में एक महिला के शव से कुंडल चोरी कर लिए गए। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और स्टाफ की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, मामले को दबाने और पूरी घटना को छुपाने की कोशिश की गई, लेकिन अब कथित CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। फुटेज में दिखाई दे रही गतिविधियों को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।
परिजनों का आरोप है कि महिला के शव के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया और कीमती आभूषण गायब कर दिए गए। घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
मामले की जांच की मांग तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
“महिला के शव से कुंडल चोरी का आरोप, CCTV फुटेज आने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल”।

विज्ञापन एक्सप्रेस