7:03 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में ऑनलाइन योग कार्यशाला के सातवें दिन इम्युनिटी बढ़ाने पर दिया जोर

मदर एथीना स्कूल में ऑनलाइन योग कार्यशाला के सातवें दिन इम्युनिटी बढ़ाने पर दिया गया जोरँ
मदर एथीना स्कूल में चल रही ऑनलाइन योग कार्यशाला के सातवें दिन विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के महत्त्वपूर्ण उपाय सिखाए गए। इस सत्र के दौरान योग प्रशिक्षिका श्रीमती निधि सक्सेना ने बताया कि दैनिक जीवन में प्राणायाम और विशिष्ट योगासनों को शामिल करके हम अपने इम्युनिटी सिस्टम को प्राकृतिक रूप से बेहतर कर सकते हैं। कार्यशाला में कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भस्त्रिका प्राणायाम का विशेष अभ्यास कराया गया, जो श्वसन प्रणाली को मजबूत बनाने और शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने में सहायक हैं। इसके साथ ही इम्युनिटी को दुरूस्त रखने के लिए ध्यान और संतुलित आहार के महत्त्व पर भी प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने अपना संदेश साझा करते हुए कहा स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। आज के समय में जब हमें विभिन्न स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, तब हमारे शरीर का इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होना बेहद जरूरी है। योग और प्राणायाम केवल शारीरिक व्यायाम नहीं हैं, बल्कि यह हमारी आंतरिक शक्ति और इम्युनिटी को बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। अतएव इसकी जानकारी हमारे विद्यार्थियों को होना अत्यंत आवश्यक है।

विज्ञापन एक्सप्रेस