बदायूं
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को सहसवान पुलिस ने दबोचा, पॉक्सो एक्ट में था वांछित
केशव गुप्ता
बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सहसवान पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था।
पुलिस के अनुसार थाना सहसवान में दर्ज मुकदमा संख्या 295/2026 में वांछित अभियुक्त फैजी पुत्र अंसार निवासी मोहल्ला शहबाजपुर, थाना सहसवान को मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी को पेट्रोल पंप के पास ग्राम जाहिदपुर आलमपुर जाने वाले कच्चे रास्ते से दबोचा।
आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2)(M), 115(2), 351(3) बीएनएस तथा 5L/6/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक हरवीर सिंह एवं थाना सहसवान पुलिस की टीम शामिल रही।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

