9:07 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू -दिनदहाड़े घर में घुसकर मोबाइल चोरी, तीन पर केस दर्ज

बदांयू -दिनदहाड़े घर में घुसकर मोबाइल चोरी, तीन पर केस दर्ज।

बदांयू 16 जून।

बदायूं कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ऊपरपारा में शनिवार दोपहर घर में घुसकर मोबाइल चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली से लौटी महिला के घर तीन युवक घुसे और आंखों के सामने रेडमी मोबाइल लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला ऊपरपारा निवासी नूरी पत्नी मोहम्मद जावेद ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह 14 जून को सुबह 10 बजे दिल्ली से घर लौटी थीं। दोपहर करीब 12:30 बजे के बीच शिजर पुत्र नाजिम, आशु पुत्र सलीम व सोहराब पुत्र पप्पू उसके घर में घुस आए और उसका रेडमी प्रो मैक्स नोट-10 मोबाइल चोरी कर लिया।

नूरी के अनुसार जब उसने तीनों को मोबाइल चुराते हुए देख लिया और शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकले। महिला ने पीछा भी किया लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। काफी तलाश के बाद थाने पहुंचकर पीड़िता ने नामजद तहरीर दी।

कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक राजू राना को सौंपी गई है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी की वारदात से मोहल्ले में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस