4:42 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

श्री रघुनाथ जी मंदिर ( पंजाबी मंदिर) में सदर विधायक Mahesh Chandra Gupta

बदायूं। केंद्र की एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रधानमंत्री पद पर सबसे लंबे समय तक कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर सदर विधायक Mahesh Chandra Gupta ने श्री रघुनाथ जी मंदिर ( पंजाबी मंदिर) में आयोजित दैनिक शयन आरती में सहभागिता की।

इस दौरान विधायक ने भगवान श्री रघुनाथ जी के समक्ष राष्ट्र, प्रदेश एवं जनकल्याण की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की। मंदिर प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं श्री सनातन धर्म सभा के पदाधिकारियों से भी उन्होंने मुलाकात की।

कार्यक्रम के दौरान विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने श्री सनातन धर्म सभा द्वारा मंदिर में संचालित धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना करते हुए सभा के पदाधिकारियों एंव सदस्यो का उत्कृष्ट कार्यों के लिए अभिनंदन एवं सम्मान किया।

उन्होंने कहा कि धार्मिक संस्थाएं समाज में संस्कार, सेवा, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं।

इस अवसर पर श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार चड्डा, महामंत्री श्री ओम प्रकाश कोचर, कोषाध्यक्ष श्री अशोक कुमार नारंग सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन भगवान की शयन आरती, जयघोष एवं प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। 🚩🙏

विज्ञापन एक्सप्रेस