9:05 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

सोमवती अमावस्या पर डीएम-एसएसपी ने गंगा में लगाई नाव से गश्त: कछला घाट का लिया जायजा, बोले- श्रद्धालु की सुरक्षा सर्वोपरि

सोमवती अमावस्या पर डीएम-एसएसपी ने गंगा में लगाई नाव से गश्त: कछला घाट का लिया जायजा, बोले- श्रद्धालु की सुरक्षा सर्वोपरि

उझानी-बदांयू 15 जून।

सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर कछला गंगा घाट श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। इसी बीच जिलाधिकारी अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने खुद नाव पर सवार होकर गंगा में गश्त की। दोनों अधिकारियों ने घाट की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लिया।

15 जून सोमवार को सोमवती अमावस्या के महास्नान को देखते हुए डीएम अवनीश राय व एसएसपी अंकिता शर्मा सुबह ही कछला गंगा घाट पहुंच गए। दोनों ने नाव के माध्यम से पूरे घाट क्षेत्र का चक्कर लगाया। गहरे पानी, बैरिकेडिंग, गोताखोर, नाव और पुलिस बल की तैनाती का मौके पर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान घाट पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को डीएम ने सख्त हिदायत दी कि सभी व्यवस्थाएं सुचारु, सुरक्षित और श्रद्धालु हित में रहें। एसएसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि भीड़ नियंत्रण, महिला सुरक्षा और अफवाहों पर विशेष नजर रखी जाए। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रह।

डीएम अवनीश राय ने कहा कि जनसहयोग और बेहतर समन्वय से श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए घाट पर कंट्रोल रूम, मेडिकल कैंप और खोया-पाया केंद्र भी बनाए गए हैं।


राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस