युवाओं को भक्तिमय से जोड़ने वाले श्याम भक्त ने वृद्धा आश्रम में वृद्ध लोगों के साथ मनाया अपना जन्मदिवस


– दिया सेवा ही समर्पण का संदेश
– श्याम भक्तों ने वृद्धाश्रम में कराया सहभोज, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद
बिल्सी। आज श्री श्याम भवन के सेवादार का जन्मदिवस तहसील क्षेत्र के ग्राम बांस बरौलिया स्थित वृद्धाश्रम पर बड़े धूम-धाम के साथ मनाया गया। उन्होंने सेवा और समर्पण की मिसाल पेश करते हुए वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ सहभोज किया। इस दौरान श्याम भक्तों ने वृद्धजनों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को प्रेमपूर्वक भोजन परोसा गया। श्याम भक्तों ने उनके साथ समय बिताया और उनकी कुशलक्षेम भी जानी। इस अवसर पर वृद्धजनों ने युवाओं की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए उन्हें सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
श्याम भवन के संचालक शिवम माहेश्वरी ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और आशीर्वाद के बिना जीवन में सफलता की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि माता-पिता एवं बुजुर्गों की सेवा सबसे बड़ा धर्म है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को उनके सम्मान और सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि श्याम भवन द्वारा समय-समय पर धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्य आयोजित किए जाते हैं। इस मौके पर अमन गुप्ता, हर्ष माहेश्वरी, हिमांशु शाक्य, कौशल देवल, रजत सक्सेना, गौरव देवल, अरविंद श्रीवास्तव, आशुतोष माहेश्वरी, अनराग माहेश्वरी, कमल देवल सहित अन्य श्याम भक्त मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

