5:43 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

डेढ़ लाख की नकदी-जेवर पर चोरों ने किया हाथ साफ, बिल्सी में दहशत

डेढ़ लाख की नकदी-जेवर पर चोरों ने किया हाथ साफ, बिल्सी में दहशत।

सिरतौल गांव में रात को घुसे बदमाश, बक्से का ताला तोड़ उड़ाए 50 हजार कैश व सोने-चांदी के जेवर।

बिल्सी बदांयू 13 जून।

बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरतौल में शुक्रवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर डेढ़ लाख रुपये से अधिक की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

पीड़ित पान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात में अज्ञात चोर घर में घुस आए। चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ा और उसमें रखे 50 हजार 500 रुपये नकद के साथ पायल, कुंडल, झाले, कमर गुच्छा, खड़ुआ, सोने की कंसी माला, बच्चों के तावीज समेत कई सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए।

घटना का पता सुबह करीब 4 बजे चला, जब पान सिंह की पुत्रवधू सुधा की आंख खुली। उसने कमरे का दरवाजा खुला देखा तो सास चित्रवती को जगाया। दोनों अंदर पहुंचीं तो बक्सा खुला पड़ा था और सारा सामान बिखरा मिला। जांच करने पर नकदी और जेवर गायब मिले।


सूचना पर सीओ समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस