बदायूं
बदायूं पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पांच अधिकारियों के तबादले
केशव गुप्ता
बदायूं। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में तत्काल प्रभाव से पांच निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न शाखाओं और थानों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आदेश के मुताबिक निरीक्षक अखिलेश कुमार को पीआरओ कार्यालय से स्थानांतरित कर थाना वजीरगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को मानवाधिकार प्रकोष्ठ से हटाकर प्रभारी निरीक्षक मूसाझाग नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा निरीक्षक जितेंद्र सिंह को अपराध शाखा से प्रभारी निरीक्षक इस्लामनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक महेंद्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक एनएचटीटी से स्थानांतरित कर मानवाधिकार प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है।
उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह को थाना इस्लामनगर से स्थानांतरित कर थाना एनएचटीटी का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
