5:44 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी: युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक, रिपोर्ट दर्ज

उझानी: युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक, रिपोर्ट दर्ज।

तीन मोबाइल नंबरों के आधार पर पुलिस जांच में जुटी, SI अनुज कुमार करेंगे विवेचना।

उझानी, बदायूँ 12 जून ।

कोतवाली उझानी क्षेत्र से एक 21 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने आरोप लगाया कि
10 जून को 10 बजे रोहित नाम का युवक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी रोहित फोन के माध्यम से युवती के संपर्क में था। उसके पास तीन मोबाइल नंबर हैं।

परिजनों ने कोतवाली उझानी में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली उझानी पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक अनुज कुमार को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी के बताए गए मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर युवती की तलाश कर रही है।

FIR में आरोपी रोहित का पूरा पता “नामालूम” दर्ज है। पुलिस नंबरों को सर्विलांस पर लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

— राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस