उझानी:कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार।
उझानी, बदायूँ 12 जून 2026।
उझानी पुलिस ने अब्दुल्लागंज-सिरसौली रोड पर गौशाला के पास 18 वर्षीय अंकुश को कच्ची शराब के साथ पकड़ा। आरोपी ग्राम बिहार हरचन्द का रहने वाला है। प्लास्टिक की जेरीकेन में शराब ले जा रहा था और पूछने पर बताया कि घर चलाने के लिए बेचता है।
पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 60 में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब को सील कर दिया गया है। जांच SI प्रेमपाल सिंह कर रहे हैं।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

