।
उझानी-बदांयू 12 जून।
नगर के हिंदुस्तान समाचार पत्र के विक्रेता ओमकार सिंह के पिता नेत्रपाल सिंह के आकस्मिक निधन पर नगर के पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। पत्रकार साथियों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए नेत्रपाल सिंह का सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों में शोक व्याप्त हो गया।
इस दुःखद घड़ी में नगर के वरिष्ठ पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल दिवंगत नेत्रपाल सिंह के अहीरटोला स्थित आवास पहुंचा। सभी ने शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
पत्रकारों ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा पत्रकार समाज ओमकार सिंह एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है। ईश्वर परिवार को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
शोक व्यक्त करने वालों में प्रताप यादव, सुनील मिश्रा, संजीव सक्सेना, पवन वर्मा, राजेश वर्मा, अभिनव सक्सेना, वीपी शर्मा, अंजार अहमद, राजेश वार्ष्णेय, शाह आलम, निक्की वार्ष्णेय,दीपक सक्सेना,शंकर लाल श्रीवास्तव समेत अन्य पत्रकार साथी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

