5:44 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

कोल्हाई में ज्योति कलश यात्रा का होगा भव्य स्वागत, 12 जुलाई को पहुंचेगी टोली

कोल्हाई में ज्योति कलश यात्रा का होगा भव्य स्वागत, 12 जुलाई को पहुंचेगी टोली।

उझानी, बदायूं 11 जून ।

अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश यात्रा का कोल्हाई में 12 जुलाई को भव्य स्वागत किया जाएगा।

कोल्हाई ग्राम पंचायत भवन में आयोजित संगोष्ठी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मुख्य वक्ता डा. सोनपाल सिंह ने बताया कि जिले में भ्रमण करती हुई ज्योति कलश यात्रा 12 जुलाई को कोल्हाई पहुंचेगी। यात्रा के साथ आने वाली टोली रात्रि विश्राम कोल्हाई में ही करेगी।

शाम को विराट दीपयज्ञ का आयोजन ,
सुबह पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित किया जाएगा।

डा. सोनपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पप्पू साहब, सत्येंद्र सिंह गहलोत, ज्ञान चंद्रपाल, नरेंद्र महेश्वरी, तेजेंद्र शर्मा, जगदीश यादव समेत कई आत्मीय परिजन मौजूद रहे। सभी ने यात्रा के भव्य स्वागत का संकल्प लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस