आज उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा दिनांक10.06.2026 दिन बुधवार को जनपद बदायूं में 15 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासन की देख रख में दो पालियों में आयोजित हुई।प्रथम पाली में कुल 5664 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 4539 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 1125 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली का उपस्थिति प्रतिशत80.14% रहा।वहीं द्वितीय पाली में कुल 5664 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 4617 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 1047 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली की परीक्षा का उपस्थिति प्रतिशत 81.51%रहा। तीन दिवसीय परीक्षा में छः पालियों का कुल उपस्थिति प्रतिशत79.96%रहा। तीन दिवसीय आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा सभी केंद्रों पर सकुशल सम्पन्न हुई।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

