8:07 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

पुलिस भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता पर प्रशासन सख्त, DM और SSP ने केंद्रों का किया निरीक्षण

बदायूं

पुलिस भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता पर प्रशासन सख्त, DM और SSP ने केंद्रों का किया निरीक्षण

केशव गुप्ता

बदायूं, 10 जून। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एन.एम.एस.एन. दास (पी.जी.) कॉलेज समेत अन्य परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा प्रबंधों, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, कक्ष व्यवस्थाओं तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा की शुचिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
अधिकारियों ने कहा कि भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर मौजूद अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने तथा अभ्यर्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। प्रशासन की सतर्क निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराई जा रही है।
इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासनिक विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस