बदायूं। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ग्राम सुरैनी पापड़ी में मेंथा प्लांट पर हुए दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे में मृतक जयवीर यादव एवं राजेश यादव के परिजनों से मिलने के लिए सांसद बदायूं आदित्य यादव के आदेशानुसार उनके निजी सचिव अनिल गोस्वामी गांव पहुंचे। जहाँ उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उनका दुःख साझा किया तथा सांसद आदित्य यादव की ओर से गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक घटना है। सांसद श्री यादव इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं तथा ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की प्रार्थना करते हैं।
इस मौके पर सुरेंद्र पाल सिंह यादव, सतीश प्रेमी, राजेंद्र यादव गुरु, बादाम सिंह, रामबाबू यादव, सुरेंद्र सागर, डी. के. यादव, जाहिद गाजी, जवर सिंह विकास यादव, चंद्रकेश यादव, विनीत सविता, सहित प्रमुख लोग साथ रहे
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
