5:52 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में न्यायालय सुरक्षा में तैनात दरोगा ने की आत्महत्या, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

बदायूं

बदायूं में न्यायालय सुरक्षा में तैनात दरोगा ने की आत्महत्या, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

केशव गुप्ता

बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र की मधुबन कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई, जब न्यायालय सुरक्षा में तैनात एक दरोगा का शव उनके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, मथुरा जनपद निवासी दरोगा मेकश्याम बदायूं में न्यायालय सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे और मधुबन कॉलोनी में किराए के मकान में अकेले रहते थे। बताया जाता है कि बुधवार शाम वह रोजाना की तरह ड्यूटी से लौटकर अपने कमरे में गए और दरवाजा बंद कर लिया।
गुरुवार सुबह करीब आठ बजे तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर मकान स्वामी को संदेह हुआ। उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे का कुंडा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया। अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। दरोगा मेकश्याम का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस